सहारनपुर, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के जुड्डी गांव में खेत की मेढ़ पर युवक और उसकी भाभी के साथ छेड़खानी, गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिता व दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता मुकेश देवी पत्नी स्वर्गीय रोहताश निवासी जुड्डी ने तहरीर देकर बताया कि तीन जनवरी रात करीब दस बजे धनप्रकाश पुत्र कांशीराम, उसका बेटा कमल और दूसरा बेटा अन्य साथियों के साथ उनके खेत की मेढ़ पर पहुंचे। आरोप है कि बाप-बेटों ने धारदार हथियार दिखाते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं, छेड़खानी की और देखते ही देखते पीड़िता व उसके देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बामुश्किल उनकी जान बचाई। आरोप है कि वह इससे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके है। लेकिन कोई कार्रवाई ना होने ...