खेत की मेढ़ तोड़ने के विवाद में आठ नामजद सहित कई पर मुकदमा
शामली, जून 7 -- थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोहंजनी उमरपुर में खेत की मेढ़ (डॉल) तोड़ने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मामले में फायरिंग, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गांव सोहंजनी उमरपुर निवासी नौशाद पुत्र यामीन द्वारा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 4 मई 2026 की शाम उसके चाचा के पुत्र राकिब ने उसके खेत और अपने खेत के बीच की मेढ़ तोड़ दी थी। इस पर नौशाद व उसकी मां इंशात ने विरोध किया तो राकिब ने गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में हमला, आठ नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्जघटना का विवरण आरोप है कि उसी दिन शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.