मुरादाबाद, जनवरी 23 -- थाना पुलिस ने ग्राम खानपुर में खेत की मेढ़ पर पेड़ काटने को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है। 25 दिसंबर 2025 की सुबह ग्राम खानपुर निवासी श्रीमती हुकमो के खेत की मेढ़ पर लगे पॉपुलर के पेड़ों को काटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि अभियुक्त सूरजपाल और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए वादिनी के पति रामगोपाल व पुत्र अतुल पर फावड़े और डंडों से हमला कर दिया था। जान से मारने की नीयत से सिर पर किए गए इस वार में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मुरादाबाद के निर्देशानुसार वांछितों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब 09:10 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कां...