खेत की मेढ़ के विवाद में लाठी-फावड़े से हमला, महिला सहित तीन घायल, दो गिरफ्तार
बहराइच, जून 1 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बार फिर जमीनी विवाद ने खूनी रंग ले लिया। कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोड़हिया नम्बर तीन के मजरे मल्लाहनपुरवा में खेत की मेढ़ को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद ने शनिवार की शाम उस वक्त हिंसक रूप धारण कर लिया, जब हमलावरों ने लाठी, डंडे और फावड़े से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया है। मल्लाहनपुरवा निवासी झिनकू पुत्र सीताराम और उसी गांव के लालचंद पुत्र राम नेवल के बीच खेत की मेढ़ को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। शनिवार की शाम यह पुरानी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.