बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच, संवाददाता। मेढ़ काटने के विवाद को लेकर एक दलित किसान समेत तीन पर ताबड़तोड़ लाठियों से वार करके घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजा । मारपीट व दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली के ताजखोदाई गांव निवासी दलित जियाराम पुत्र मोहन के खेत के पास नाला है। शुक्रवार शाम घसीटे की भैंस ने पैर मार दिया। हरदी मेढ़ कटने से जियाराम के खेत में पानी लबालब भरने से फसल को नुकसान पहुंचा। वह दौड़ कर खेत पर पहुंचा। उसने घसीटे से एतराज जताया तो घसीट ने मोबाइल से काल कर अपने साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने लाठी डंडे से मारपीट कर जिया राम को घायल कर दिया। उसे बचाने आए बेटे नीरज, उमेश कुमार उर्फ तिलकराम पुत्र सकटू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.