बदायूं, मार्च 23 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव निवासी लेखपाल सिंह पुत्र गंगा दयाल राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने खेत की सुरक्षा के लिए मेड़ पर लकड़ी के डंडे लगाए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने डंडों को उखाड़ दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि हमले में उनका एक हाथ टूट गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.