अलीगढ़, जुलाई 7 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के अंतर्गत गांव मालव में खेत की मेड़ काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक व्यक्ति, उसकी गर्भवती पत्नी और पिता को लाठी-डंडों से पीटा और अपने पालतू कुत्ते से कटवाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना दो जुलाई की शाम लगभग पांच बजे की है। पीड़ित जुगेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत में धान की फसल के लिए सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही गंगाप्रसाद, शेर सिंह पुत्रगण हजारी, विपिन पुत्र गंगाप्रसाद, कान्हा पुत्र शेर सिंह और नरेश पुत्र लक्ष्मण लाठी-डंडा, दरांती और फावड़ा लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने खेत की मेड़ काटने का झूठा आरोप लगाते हुए जुगेन्द्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर द...