गोपालगंज, जून 6 -- गोपालगंज।धान आधारित खेती करने वाले किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने और खेतों की मेड़ों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (डीपीआर) के तहत अरहर (तूर) फसल प्रदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

योजना के तहत प्रोत्साहन योजना के तहत गोपालगंज समेत राज्य के 15 चयनित जिलों में खेतों की मेड़ों पर अरहर की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए 20 हजार इकाइयों यानी पांच हजार एकड़ क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कृषि विभाग के अनुसार गोपालगंज जिले के लिए 1241 इकाइयों का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों को प्रति इकाई (एक चौथाई एकड़) 1000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। एक हेक्टेयर में 10 इकाइयों को शामि...