हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। लालपुर कनेहटा गांव के पास खेत पर मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के कन्हैता मजरा लालपुर निवासी श्याम किशोर और अनिल कुमार उनके साथियों के बीच खेत में मेड को लेकर सोमवार की शाम को मारपीट हो गई। घटना की सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया श्याम किशोर की तहरीर पर अनिल, रामू, बट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें अनिल को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.