इटावा औरैया, मार्च 7 -- क्षेत्र के गांव बराखेड़ा अड्डा भुल्ली निवासी जगदीश पुत्र श्यामबाबू ने थाने में तहरीर देकर अपने भाइयों पर मारपीट करने और खेत की मिट्टी बेचकर उसका हिस्सा न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह पांच भाइयों में से एक है और सभी का खेत में बराबर हिस्सा है। आरोप है कि उसके छोटे भाई विनोद कुमार ने पांचों भाइयों की खेत की मिट्टी करीब पांच लाख रुपये में बेच दी।मिट्टी बेचने से मिले रुपये का हिस्सा अन्य भाइयों ने आपस में बांट लिया, लेकिन उसे उसका हिस्सा नहीं दिया गया। जब उसने मिट्टी बेचने से मिले रुपये में अपना हिस्सा मांगा तो विनोद कुमार ने अन्य भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.