खेत की बाउंड्री तोड़ने को लेकर हुई मारपीट
जौनपुर, मई 14 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिलंगा (घमहापुर) गांव में खेत की बाउंड्री तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बुधवार की रात हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी गणेश तिवारी पुत्र सरोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने खेत में खंभा गाड़कर तारबंदी कराई थी। आरोप है कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे अनिल यादव, सुनील यादव, शर्मिला यादव व संजू यादव निवासी करमैवा खास जेठूपुर गोलबंद होकर पहुंचे और खेत में लगी बाउंड्री के खंभों को तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित ने नेवढ़िया थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.