अलीगढ़, फरवरी 27 -- अकराबाद (अलीगढ़), संवाददाता। अकराबाद क्षेत्र के गांव दुम्हैरा में खेत की बंटाई को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पशु चोरी की सूचना दे दी गई। हालांकि मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। सीओ छर्रा संजीव कुमार तोमर ने बताया कि बुधवार देररात दो बजे गांव दुम्हैरा निवासी इमरान ने सूचना दी कि कुछ लोग पशु चोरी करने आए थे। उनका विरोध किया तो उनके पक्ष के शाहिद को मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि खेत की बंटाई को लेकर विवाद था। पशु चोरी की बात गलत पाई गई। सीओ के अनुसार धनीपुर निवासी सुरेंद्र ने अपना खेत शाहिद को बंटाई पर दे रखा है। पूर्व में ये खेत हरीश ठाकुर आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.