औरैया, जून 11 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित एक खेत की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने विपक्षियों पर भूमि कब्जाने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिर्वा रोड निवासी दिलीप कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण पाल ने थाना बेला में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार को उसकी विवादित गाटा संख्या 303 एवं 304 की राजस्व टीम और लेखपाल रोहित यादव द्वारा पैमाइश की जा रही थी।

विवाद का विवरण पीड़ित का कहना है कि गाटा संख्या 304 का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद उसकी पैमाइश की जा रही थी। दिलीप कुमार के अनुसार जब उन्होंने पैमाइश का विरोध किया तो विपक्षी पक्ष के मनोज कुमार, सर्वेंद्र तथा...