रुडकी, अप्रैल 23 -- लक्सर। एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव निवासी चार भाइयों पर उसके खेत की तारबाड़ और खंभे उखाड़ने से रोकने पर गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस में तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी बांगर गांव निवासी चेतन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ छह अप्रैल को अपने खेत मौजा चखेरी, खानपुर गया था। आरोप लगाया कि संजू, पोपिन, सतबीर, भूरा निवासी माडाबेला मौके पर आए और खेत की मेढ पर लगे तारबाड़ और खंभे उखाड़ने लगे। यह भी पढ़ें- खेत के रास्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने की पिटाई व तोड़फोड़ यह भी पढ़ें- लाठी-डंडों से पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...