रुद्रपुर, जनवरी 24 -- सितारगंज, संवाददाता। जंगल से लकड़ी बीनकर लौट रहे दो युवक खेत की तारबाड़ में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार को ग्राम पण्डरी निवासी 35 वर्षीय एजाज पुत्र बन्ने और 40 वर्षीय शकील पुत्र मुन्ने जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। शाम को बारिश होने पर दोनों जंगल के किनारे स्थित खेत के रास्ते घर लौट रहे थे। शकील के पुत्र फरमान ने बताया कि खेत के चारों ओर तारबाड़ की गई थी, जिसमें बिजली का करंट छोड़ा गया था। खेत के पास पहुंचने से पहले उसके पिता असंतुलित होकर गिर पड़े, जबकि एजाज आगे बढ़ गए। इसी दौरान तार को छूने से एजाज को करंट लग गया। एजाज को बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.