खेत की तारबंदी तोड़ने का आरोप, छह नामजद
सुल्तानपुर, मई 9 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के किशनागरपुर (भुलईपुर बीची) में खेत की घेराबंदी तोड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है। अम्बेडकरनगर के खड़हरा, थाना महरुआ निवासी अखिलेश उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि किशनागरपुर निवासी सुरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, करिया व गन्नू समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने बीती पांच मई की रात उनके खेत में लगे पिलर गिराकर तार तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार घटना में करीब 1.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आरोप है की घटना के बारे में पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.