गोपालगंज, अप्रैल 8 -- बरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़ेया गांव के सरेह में विगत दो मार्च को खेत जुताई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मंगलवार की रात गायब हो गई। मूर्ति को सरेह स्थित मशान माई स्थान पर रखा गया था। उक्त स्थान पर मूर्ति रखकर श्रद्धालु रोज पूजा-पाठ करते थे। बुधवार की सुबह घटना की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो सैकड़ों की भीड़ स्थल पर उमड़ पड़ी। भीड़ में सबसे अधिक महिलाएं थीं। बाद में कुछ लोग इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक मंजीत सिंह के पास पहुंचे। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए मामले की छानबीन में तेजी लाने का आग्रह किया। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 6 अप्रैल को मूर्ति ले जाने पहुंचे थे अधिकारी बढ़ेया सरेह में दो मार्च को जुताई के दौरान मिली मूर्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.