गोपालगंज, मार्च 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ेया गांव के सरेह में सोमवार की सुबह खेत की जुताई के दौरान करीब ढाई फुट लंबी काले पत्थर की एक प्राचीन मूर्ति मिलने से इलाके में कौतूहल फैल गया। मूर्ति मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और देखने वालों की भीड़ लग गई। जानकारों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मूर्ति भगवान विष्णु की प्रतीत हो रही है। मूर्ति की बनावट, सिर पर ऊंचे मुकुट और गले में अलंकरण की शैली को देखकर ग्रामीणों के साथ-साथ जानकार लोग इसे पालकालीन (आठवीं से बारहवीं शताब्दी) कला का नमूना मान रहे हैं। मूर्ति काले पत्थर की बनी है, जो पूर्वी भारत में पालकालीन प्रतिमाओं की प्रमुख विशेषता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां से मूर्ति मिली है, वह स्थान आज भले ही सरेह के रूप में खेत है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.