खेत की जुताई को लेकर विवाद, महिला समेत तीन लोगों को पीटा
बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के करमहना गांव में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करमहना गांव निवासी शहनाज पत्नी इस्लाम 22 मई दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत की पैमाइश के अनुसार जुताई करवा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और खेत जोतने का विरोध करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति इस्लाम और सास चांद तारा को भी लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.