खेत की जुताई कर रहा ट्रैक्टर पलटा, दो घंटे दबकर तड़पता रहा चालक
महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धान की रोपाई कराने के लिए खेत की जुताई कर रहा ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में चालक स्टेयरिंग में दबकर दो घंटे तक तड़पता रहा। दूसरी जेसीबी पहुंची तब जाकर ट्रैक्टर सीधा कर चालक को निकाला गया। चालक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पैर और उसके सीने में अधिक चोटें आई हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखीमा निवासी अजीम सोमवार को धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। एक खेत की जुताई करने के बाद वह दूसरे खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। मेढ़ की ऊंचाई अधिक होने के चलते उस पर चढ़ते ही ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर का चारों पहिया ऊपर हो गया। चालक अजीम की स्टेयरिंग के बीच दब गया। पिता को दबा देख पुत्र की हालत खराब हो गई। घर पर फोन कर सूचना दी। इसी बीच उधर से जा रही जेसीबी से ट्रैक्टर सीधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.