खेत की जलाई गई पराली की चपेट में आम और यूकेलिप्टिस पेड़ जले
हरदोई, जून 13 -- टड़ियावां। गांव बौठा निवासी पीड़ित आशाराम ने बताया कि उसके खेत के बगल में विपक्षी शिव सिंह का खेत है। आरोप है कि 25 मई की दोपहर विपक्षी शिव सिंह ने अपने खेत की पराली में आग लगा दी। जिससे आग की चपेट में उसके खेत किनारे खड़े 50 यूकेलिप्टिस और एक आम का फलदार पेड़ जल गया। पीड़ित आशाराम ने विपक्षी शिव सिंह को उलाहना दिया तो आरोपी शिव सिंह और उसका पुत्र गोलू ने उसे गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शिव सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.