खेत की जबरन जुताई करने पर चार पर केस
रुडकी, जून 24 -- लक्सर। खेत में खड़ी गन्ने व चेरी की फसल की जुताई कर नुकसान के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कलां गांव निवासी सतीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका कुछ बीघा खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जबकि दूसरी जमीन पर कोई विवाद नहीं है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी जमीन पर खड़ी गन्ने व चेरी की फसल की जुताई कर नष्ट कर दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदित्य, राहुल, विनोद निवासी दाबकी कलां व मुकेश निवासी अब्दीपुर हाल गोवर्धनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- खेत की जबरन जुताई करने पर चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.