मैनपुरी, मार्च 13 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम तराह (भांती) में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में उसकी पत्नी ने तलाश किया तो उसका शव गांव के ही किराने खेत पर लटका मिला। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची कुर्रा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक चकबंदी प्रक्रिया से परेशान था। उसने कई बार अपनी समस्या के समाधान की मांग की थी लेकिन समाधान नहीं किया गया। ग्राम तराह निवासी 32 वर्षीय प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू पुत्र जगतराम यादव गुरुवार की रात आठ बजे के बाद अचानक घर से गायब हो गया। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी देर तक तलाश करने के बाद प्रदीप गांव के निकट ही खेत पर खड़े एक ब...