खेत का बैनामा कराने के नाम पर ठगे आठ लाख
हरदोई, मार्च 14 -- पिहानी। खेत का बैनामा कराने के नाम पर एक व्यक्ति से रुपये लेकर बैनामा न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तवक्कलपुर गांव निवासी देवेंद्र ने मझिला थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामाधार तथा पिहानी थाना क्षेत्र के उजागरपुरवा गांव निवासी जमील, सवील व अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देवेंद्र का आरोप है कि रामाधार से ढाई लाख प्रति बीघा की दर से चार बीघा खेत खरीदने का सौदा हुआ था। दो जनवरी को उसने एक लाख बयाना के रूप में दे दिए। सात जनवरी को तीन लाख रुपये का चेक दिया। आरोप है कि 13 जनवरी को रामाधार ने बैनामा कराने की बात कही। उसी दिन उसने चार लाख रुपये जमील, सवील और अरशद के सामने दिए, जिसका वीडियो भी मौजूद है। रामाधार ने अपना आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.