खेत का फर्जीवाड़ा कर बैनामा कराने की शिकायत एसपी से
हरदोई, मई 29 -- हरदोई। गांव बेहटाचांद निवासी रमेश यादव ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा है कि गोपामऊ का गांव सिकंदरपुर में उसका खेत है। इसे बिकवाने के लिए आशानगर निवासी युवक ने उससे 2025 में आधार कार्ड, खतौनी ली। बाद में साजिश करके फर्जी तरीके से उसके खेत का बैनामा करवा दिया। जब उसने 12 मई 2026 को खतौनी निकलवाई तो उसे इस फर्जीबाड़े का पता चला। जब उसने बैनामा की नकल कराई तो पता चला कि उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगवाकर फर्जीबाड़ा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.