छपरा, मार्च 14 -- डेरनी थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव की घटना घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया फोटो- 8 - दरियापुर के डेरनी में बिजली के करंट से युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के बेदवलिया में शनिवार को करंट से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अनिल कुमार लगनदेव राय का पुत्र था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अनिल खेत का पटवन कर रहा था। इस दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह से बिजली काटी गई, नहीं तो कई अन्य लोग इसकी चपेट में आ जाते है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इसी साल इकलौती बहन की होने वाली थी शादी मृतक अनिल तीन भाई था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.