पीलीभीत, जुलाई 27 -- पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पांच दिन पहले गायब हुई सात वर्षीय बच्ची को हरीपुर के जंगल और खेतों में ढूंढा गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके बाद ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल के पास तालाब में उसे तलाश किया लेकिन वहां भी बच्चे नहीं मिल सकी। बच्चों के गायब होने का रहस्य बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा में गुरुवार के शाम गोधन लाल की 7 वर्षीय बच्ची अंशिका गांव के बाहर से अचानक गायब हो गई थी। वन्य जीव के हमले के आशंका पर चार दिनों से पुलिस वन विभाग और सैकड़ों ग्रामीण आसपास के खेत और हरीपुर रेंज के जंगल में उसे ढूंढ रहे थे लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पुलिस और वन कर्मियों ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन रविवार को ग्रामीणों ने तलाशी अभियान बंद कर दिया। सोमवार सुबह उन्होंने सूखा बाबा धार्...