बांका, अप्रैल 12 -- बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार को बाराहाट प्रखंड के खडहारा स्थित फार्म में विकसित "खेत एक, फसल अनेक" मॉडल का जायजा लेने जिले के शीर्ष अधिकारी पहुंचे। इस दौरान जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, डीडीसी उपेन्द्र सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी बांका तथा प्रखंड उद्यान पदाधिकारी बाराहाट मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी उपस्थित थे। इस अभिनव मॉडल को प्रगतिशील किसान अभिषेक कुमार चौधरी ने तैयार किया है। उन्होंने एक ही खेत में तरबूज, भिंडी, कद्दू, पपीता और टमाटर जैसी विभिन्न फसलों का सफल उत्पादन कर खेती में विविधता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। इस मॉडल ने पारंपरिक खेती की सोच को बदलते हुए किसानों के बीच नई उम्मीद जगाई है।अधिकारियों को मॉडल की विस्तृत जानकारी देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.