सीतापुर, फरवरी 10 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदबाद के खेतौरा में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह घर वाले सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खेटौरा निवासी अशोक के मुताबिक रविवार रात में वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने घर को निशाना बनाकर अशोक उनके भाई अनिल कुमार व मां फूलमती के 62 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर पार कर दिये। सोमवार सुबह परिवार वाले सो कर उठे तो घर में सामान फैला पड़ा था। घर से जेवर व रुपये गायब थे। इस बीच पता लगा कि चोरों ने पड़ोसी संजय कुमार गुप्ता के घर को भी निशाना बनाया है। चोर संजय के घर से पांच हजार रुपये चोरी कर ले गये। एक साथ दो घरों में हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है...