बांदा, जून 25 -- बांदा। पिपरहरी गांव के किसानों ने बिजली विभाग और ठेकेदार द्वारा उनके खेतों से जबरन हाईटेंशन लाइन और बड़े-बड़े टावर लगाए जाने का विरोध किया है। गुरुवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। लाइन व टावरों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की।देवेश सिंह, राकेश सिंह, अमित, गिरधर, राजेश आदि ने बताया कि उनकी आजीविका खेती पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने उनकी स्वीकृति के बिना खेतों के बीच से हाईटेंशन लाइन निकालने का काम शुरू कर दिया है। एक ही परिवार के कई खेतों से लाइन निकाली जा रही है, जिससे खेती पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...