खेतों से लौट रहे किसान पर किया हमला
बागपत, जून 15 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव में दो दबंगो ने किसान के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। क्षेत्र के घटोली गांव निवासी किसान नीरज रविवार की शाम अपने खेतों से वापस आ रहा था। रास्ते में ही उसे गांव के दो दबंग युवक मिल गये और उसके साथ अभद्रता करने लगे। किसान ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागा और घटना की तहरीर थाने में दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.