खेतों से मौरंग भरे वाहन निकालने पर किसानों ने शुरू किया धरना
बांदा, मार्च 16 -- पैलानी संवाददाता। थाना जसपुरा अन्तर्गत बरेहटा गांव स्थित केन नदी के बरेहटा खादर में किसानों ने खेतों से मौरंग भरे ट्रक निकालने के विरोध में धरना दिया। शिकायतकर्ता फूलचंद निषाद, बुद्धराज सिंह, कल्लू सिंह, ग्राम प्रधान उर्मिला, रामफल निषाद, प्रमोद निषाद, संतोष सिंह, सुरेश सिंह व दिनेश सिंह, रामेंद्र सिंह, शिवसिंह, सीताराम निषाद, महेश सिंह आदि किसानों ने 15 मार्च को खदान से निकलने वाले रास्ते पर लगी भूमिधरी नंबरों पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि खदान का संचालन कर रहे अविनाश सिंह, हुम्मी ने भूमिधरी जमीन से रास्ता बनाया हैं। किसानों ने कहा कि उच्चधिकारियों को अवगत कराया कि पैमाइश कराई जाए। खदान संचालक का कहना है कि लेखपाल, कानूननगो व नायब तहसीलदार के सामने पैमाइश हो चुकी है। निर्धारित रास्ते से ही गाड़ियां निकल रही हैं। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.