खेतों से मानक विरुद्ध खनन, भुगतान भी अधूरा
गोंडा, मई 30 -- तरबगंज, संवाददाता। अयोध्या रिंग रोड निर्माण के लिए दत्तनगर नबावगंज में किसानों के खेतों से बिना सहमति और मानक के विपरीत मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। 25 हजार रुपये प्रति बीघा भुगतान का वादा करने के बाद भी पूरी रकम न मिलने से नाराज सात किसानों ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की। किसान झगरू, गुल्ले, हृदयराम, कृपाराम, राम सजीवन, मंसाराम व अफराज ने नायब तहसीलदार अहमद हसन को शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने बताया कि निर्माण कंपनी ने बिना अनुमति खेतों से मिट्टी खोदना शुरू कर दिया था। खनन विभाग में शिकायत के बाद हुई सुनवाई में कंपनी के कर्मी सुनील तिवारी ने लिखित सहमति दी थी कि खनन वाले खेतों का 25 हजार रुपये प्रति बीघा भुगतान किया जाएगा। आरोप है कि कंपनी ने तय मानक से अधिक गहराई तक खनन किया और भुगतान भी पूरा नहीं किया। एसडीएम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.