खेतों से पॉपुलर के 12 पेड़ काटकर चोरी, किसानों में रोष
सहारनपुर, मई 20 -- थाना क्षेत्र के गांव खजूरी अकबरपुर के जंगल में मंगलवार रात चोरों ने दो किसानों के खेतों से पॉपुलर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ित किसान चंचल और मांगेराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब छह वर्ष पहले चकमार्ग किनारे पॉपुलर के पेड़ लगाए थे। रात में चोर चंचल के खेत से आठ और मांगेराम के खेत से चार पेड़ काटकर ले गए। बुधवार सुबह खेत पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिनारपुर में हुई लाखों की चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे पुलिस की कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.