उरई, मई 17 -- माधौगढ़। संवाददाता ग्राम मिझौना में सड़क निर्माण कार्य के दौरान खेतों से जबरन मिट्टी उठाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर बिना अनुमति खेतों की मिट्टी खोदने का आरोप लगाते हुए तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्या को शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की।रविवार की दोपहर में मिझौना की सोमवती पत्नी भगवानदीन, शेर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा उनके खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है। विरोध करने पर भी काम नहीं रोका गया और ग्रामीणों की बात अनसुनी कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे खेतों को नुकसान पहुंचा है और खेती प्रभावित होने की आशंका है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम विनय कुमार मौर्या ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ...