मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर में खेत में छिला पड़ा गन्ना चोरों ने चुरा लिया। गन्ने को चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए। गन्ना चोरी का पता उस समय चला, जब मंगलवार सुबह दोनों किसान अपने खेत पर पहुंचे। गन्ने की तलाश करने के बाद किसानों को चोरी गया गन्ना गांव के एक घर पर ट्रैक्टर ट्राली में लदा पाया। जब किसानों ने मकान स्वामी से बात करने की, आरोप है कि आरोपियों ने किसानों से अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पीड़ित किसानों ने इस मामले में गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर निवासी श्रीपाल सिंह पुत्र हरसुख सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 दिसंबर को वह और उनके पड़ोसी ग्राम इनायतनगर निवासी अशोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.