सहारनपुर, मार्च 20 -- गंगोह। खेतों से चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा हैं। तीन दिन पहले ग्राम कोटड़ा में 6 से अधिक किसानों के खेतों से हुए कृषि उपकरणों व बिजली केबल व स्टार्टर की चोरी का तो अभी खुलासा हो भी न पाया था कि चोर दुधलारोड स्थित दो किसानों के खेतो से दीवार में सेंध लगाकर लगभग 60 हजार रुपये के कृषि उपकरण व अन्य सामान चुरा ले गये। मौहल्ला बाबुराय निवासी प्रमोद गोयल द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके दुधला मार्ग स्थित चोरों ने कोठे की दीवार तोड़कर करीब पचास हजार रुपए से अधिक के सभी कृषि उपकरण, स्टार्टर, महंगा केबल आदि सामान चोरी कर लिया है। पिछले साल भी उसके खेत में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके मा. सतीश सैनी के खेत में भी चोरो ने चोरी को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...