बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- जिले की चीनी मिलों में पेराई सत्र लगभग समाप्ति की और है। दो चीनी मिलें अभी चालू हैं मगर गन्ना कम होने के कारण इनमें भी बंदी की कगार आ गई है। जिले की दो चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं। हालांकि जिन मिलों के परिक्षेत्र में गन्ना खड़ा है वह अभी चालू हैं। गन्ना भुगतान के मामले में जिले की चीनी मिलों ने पूरे मेरठ मंडल में अपना दबदबा कायम किया है और भुगतान की रफ्तार में जिले की मिलें प्रथम स्थान पर चल रही हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में संचालित चार चीनी मिलों ने अब तक करीब 980 करोड़ रुपये की कीमत का गन्ना खरीदा है। राहत की बात यह है की इसमें से लगभग 890 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। हालांकि अभी भी करीब 90 करोड़ रुपये का बकाया शेष है। डीसीओ अनिलकुमार भारती ने बताया की पेराई सत...