खेतों से किसान, स्कूलों से बच्चे दूर, कुछ कीजिए हुजूर
बलिया, जून 12 -- बलिया, संवाददाता। जिले के विभिन्न गांवों से होकर गुजरने वाला निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड सहुलियत के साथ ही दिक्कतें भी बढ़ा रहा है। विभिन्न गांवों के बीच से होकर सड़क के निर्माण से लोगों की अपने खेतों से दूरी बढ़ गई है। बच्चों के स्कूल दूर हो गए हैं और उन्हें कुछ सौ मीटर की जगह कई किमी की यात्रा करने की चिंता सताने लगी है। ग्रीनफील्ड में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन भी हो रहा है। बलिया नगर विस क्षेत्र के कछुआ और ओझा कछुआ ग्राम सभा के लोग भी पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को भी उनका धरना जारी रहा। गांव के लोग डीएम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन समाधान अबतक नहीं हो सका है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्रीनफील्ड में अण्डरपास नहीं देने से ग्राम सभा ओझा कछुआ के लगभग 70 प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.