खेतों से अवैध तरीके से बोल्डर निकाल योजना में खपा रहे माफिया
पाकुड़, मई 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। जिले के महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध रुप से पत्थर खनन का धंधा जोरों से चल रहा है। पाकुड़ प्रशासन जहां एक ओर अवैध खनन, परिवहन सहित अन्य किसी भी प्रकार के अवैध धंधों पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर हैं। वहीं दुसरी ओर संबधित विभाग के नियमों ताक पर रखकर पत्थर का अवैध रूप से खनन करने वाले धड़ल्ले से अपना धंधा चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के बलरामपुर, असकंधा, रानीपुर, रामनाथपुर, महुबोना सहित अन्य क्षेत्रों में खुलेआम दिन के उजाले में अवैध पत्थर उत्खनन किया जा रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग पत्थर वाली जमीन की तलाश करते हैं और जेसीबी के माध्यम से पत्थर एकत्र करवाते हैं। काफी मात्रा में पत्थर एकत्र हो जाने के बाद उसे ट्रैक्टर के माध्यम से मनचाहे स्थान पर आसानी से भेज देते हैं। सूत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.