आगरा, फरवरी 28 -- आलू की कीमत लागत से नीचे जाने पर किसान संकट में हैं। व्यापारी खेतों तक नहीं पहुंच रहे हैं। जो पहुंच रहे हैं वे 250 से 300 रुपए प्रति कट्टा से अधिक देने को तैयार नहीं हैं। इससे किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है। किसानों ने भाड़ा अनुदान और निर्यात की मांग उठाई है। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने उप निदेशक प्रशासन और विपणन मंडी परिषद अनिल कुमार से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपकर आलू निर्यात शुरू करने की मांग की। एक से दूसरी मंडी तक परिवहन पर भाड़ा अनुदान देने का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। चाहर ने बताया कि पहले आलू मलेशिया, भूटान और नेपाल भेजा गया है। इस साल कीमत लागत से कम है। उप निदेशक ने प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। किसान संघ नेता केशव देव शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...