खेतों में लौटी रौनक, धान की रोपाई में जुटे किसान
गंगापार, जुलाई 9 -- क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खेतों में पानी भरने के साथ धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद किसान खेतों की जुताई, लेवलिंग और अगेती धान की रोपाई में जुट गए। जिन किसानों ने समय पर नर्सरी तैयार कर ली थी, उनके खेतों में रोपाई शुरू हो गई है, जबकि कुछ किसान अभी भी देर से पकने वाली धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। हालांकि करछना रजबहा और भुंड़ा नहर में पर्याप्त पानी नहीं आने से कई किसानों को सिंचाई की चिंता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खरीफ की फसल को मिली संजीवनी, जागी किसानों की उम्मीदें हिंदूपुर के साधुकूटी चौराहा निवासी किसान देवराज यादव ने बताया कि बारिश से रोपाई आसान हुई है और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.