फरीदाबाद, मार्च 3 -- पलवल, संवाददाता। गांव सिहोल में खेतों में लटक रहे बिजली के तारों से हादसे का खतरा बना हुआ है। मंदिर के रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालु और किसान दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि हाई वोल्टेज लाइन काफी नीचे झूल रही है। रास्ता संकरा होने के कारण वाहन और ट्रैक्टर इन तारों के बेहद करीब से गुजरते हैं। ऐसे में जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों में विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी है। मंदिर मार्ग पर हर दिन गुजरते हैं हजारों लोग गांव सिहोल में सही बाबा का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों पर यह संख्या और बढ़ जाती है। मंदिर तक जाने वाले मुख्य रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.