मधेपुरा, अप्रैल 16 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। औराय पंचायत के वार्ड 16 खेरहो बस्ती में जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से लगभग 15 कट्ठा जमीन में लगे मक्का के पौधे काटकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान ने पुरैनी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। खेरहो निवासी पीड़ित किसान राजेंद्र साह के पुरैनी थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि चार एकड़ 58 डिसमल जमीन में मक्का की खेती की। मक्का के पौधे में भुट्टा लग चुका है। इसी बीच भूमि कब्जा करने को लेकर कुछ लोगों ने खेत में लगे मक्का का पौधा काटकर फसल बर्बाद कर दिया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि आवेदन के अनुसार प्राथमिक दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.