रुडकी, फरवरी 6 -- झबरेड़ा। ग्राम डेलना में गुरुवार रात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। किसानों का कहना है कि चोर अक्सर नलकूप का सामान चोरी कर लेते हैं, इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। ग्राम डेलना निवासी डॉ. राज सिंह, भूरा सिंह लाहौर सिंह, भंवर सिंह, लोकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि उनके और कुछ अन्य किसानों के खेतों में स्थित नलकूपों से गुरुवार रात चोरों ने विद्युत उपकरण आदि चोरी कर लिए गए। उक्त किसानों का कहना है कि बार-बार उनके खेतों में स्थित नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी होने से गांव के सभी किसान परेशान हो गए हैं। कई बार पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले चोरों का शीघ्र पता लगाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.