ललितपुर, मार्च 28 -- विकास खण्ड महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर के बाद अब ग्राम सिंदवाहा के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गयी। फसल काटने की तैयारी कर रहे किसानों ने लपटे उठती देख किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बड़े क्षेत्रफल में गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और जगह-जगह कटाई जोरों पर चल रही है। इस बीच अग्निकांड की घटनाएं भी लगातार जारी हैं। बीते रोज समोगर ग्राम पंचायत के बाद शनिवार को ग्राम सिदवाहा में किसान अपने-अपने खेतों में फसल की कटाई कर रहे थे कि तभी एक खेत में चल रहे हार्वेस्टर से चिंगारी निकली और खेत में आग भड़क उठी। आग की लपटों को बुझाने का ग्रामीण जब तक प्रयास करते तब तक उसने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.