अररिया, दिसम्बर 20 -- रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों दोहरी मार झेलने को मजबूर है। खाद की किल्लत के बीच किसान किसी तरह मक्के व गेहूं की फसल बोने के बाद जब कुछ किसानों के खेतों में फसल की बाली आयी है तो क्षेत्र के कई पंचायतों में नील गाय व घोड़पड़ा फसल की बाली को खाकर बर्बाद कर रहे है। इससे किसान परेशान हैं। नीलगाय व घोड़पड़ा हर साल दिसंबर से फरवरी तक किसानों की फसल को बर्बाद करते हैं। हर साल क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के हजारों एकड़ खेत में लगी मक्के व गेंहू की फसल को नील गाय व घोड़पड़ा बर्बाद कर देते हैं। खासकर प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर, पहुंसरा और मझुवा पुरब पंचायत में नीलगाय और घोड़पड़ा के आतंक से किसान परेशान हैं। इन दिनों क्षेत्र में दर्जनों नीलगाय विचरते रहते है जो किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहें है। खासकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.