लखनऊ, अप्रैल 22 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के मरूई प्राइमरी स्कूल के पास बुधवार की दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई। गनीमत रही कि खेतों में किसान गेहूं काट चुके थे। सिर्फ पराली खड़ी थी। कुछ किसानों का भूसा भी जल गया। तेज हवा के साथ आग आधा किमी दूर स्थित दूसरे गांव अहमदखेड़ा तक पहुंच गई। दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल भी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आग से भूसा और कई बीघे गेहूं की पराली जली यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...