औरैया, मई 12 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के घसारा गांव में मंगलवार को खेतों में लगी आग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तक पहुंच गई। आग की लपटें अस्पताल परिसर तक पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास खाली पड़े खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और करीब 50 बीघा खेत में पड़ी गेहूं की घास-फूस जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- पशुशाला में लगी आग, भूसा व अन्य सामान जलकर खाक इसी दौरान आग की लपटें पास में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तक पहुंच गईं। आग अस्पताल परिसर में पहुंचने से वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने ब...