खेतों में लगा गरमा फसलों का डिजिटल सर्वे तेज
कटिहार, मई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में खेती अब परंपरागत तरीके से निकलकर डिजिटल निगरानी की ओर बढ़ रही है। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कृषि विभाग ने गरमा फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज कर दिया है। खेतों तक पहुंच रहे किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक मोबाइल ऐप के जरिए फसलों की जियो टैगिंग कर रहे हैं। इससे सरकार को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि जिले में किस इलाके में कौन सी फसल कितने रकबे में लगाई गई है。 यह भी पढ़ें- डिजिटल क्रॉप सर्वे से तय होगी कृषि विकास की नई रणनीतिफसलों की स्थिति जिले में इस बार करीब 20 हजार हेक्टेयर भूमि में गरमा फसल की खेती की गई है। इनमें मूंग, मक्का, सूर्यमुखी और विभिन्न प्रकार की सब्जियां प्रमुख हैं। कृषि विभाग का मानना है कि डिजिटल सर्वे के जरिए तैयार होने वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.